Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की— कार्य योजना बनाकर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम को वृहद सफलता दिलाने के लिए आईसीडीएस निदेशालय की सराहना की

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की— कार्य योजना बनाकर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम को वृहद सफलता दिलाने के लिए आईसीडीएस निदेशालय की सराहना की
Dinesh Bhatt October 01, 2026 08:34 PM IST
जयपुर, 1 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को शासन सचिवालय में बैठक कर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।
 
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम की वृहद सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक पूर्व निर्धारित कार्य योजना के द्वारा आईसीडीएस निदेशालय की ओर से कार्य किये जाने से यह सफलता प्राप्त हुई है।
 
उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत आईसीडीएस निदेशालय की ओर से 25 से 27 सितम्बर तक प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उक्त तीन दिवसीय उत्सव में प्रदेश के लगभग 63 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनुमानित रूप से लगभग 1.5 करोड़ से अधिक लोगों ने सहभागिता की।
 
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का सम्मान किया गया, उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भेजा गया पत्र दिया गया, माला पहनाई गई और पौधा भेंट किया गया। इसमें स्थानीय शहरी व ग्रामीण आमजन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान आंगनबाड़ी में आने वाली गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं धात्री माताओं के बच्चों का अन्नप्राशन भी करवाया गया।
 
दिया कुमारी ने गत 3 बजट घोषणाओं के लम्बित बिन्दुओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, पूर्ण हो चुके आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर उपयोगिता एवं कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र निदेशालय को भेजने, पूरक पोषाहार के मेन्यू में सुधार करने, वैकल्पिक रेसिपी प्रस्तावों का परीक्षण और एफआरएस के माध्यम से वितरण को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने 3 से 6 वर्ष के बच्चों की आंगनबाड़ी में उपस्थिति बढ़ाने, नियमित वजन-वृद्धि मापन, APAAR ID बनाने में तेजी लाने, सभी केंद्रों में क्रियाशील शौचालय, सुरक्षित पेयजल और विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
 
महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को लाडो प्रोत्साहन योजना की तीसरी किश्त के वितरण में तकनीकी समस्या न आने देने व पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उड़ान योजना की समीक्षा की और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की आगामी किश्त हेतु केन्द्र सरकार से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास शासन सचिव पूनम, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं वासुदेव मालावत, महिला अधिकारिता आयुक्त राकेश राजोरिया सहित समस्त प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS