Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजसमंद जिले में ग्राम रथ के साथ किया योजनाओं-उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजसमंद जिले में ग्राम रथ के साथ किया योजनाओं-उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार
Dinesh Bhatt May 06, 2026 09:40 AM IST
जयपुर, 5 मई। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेशभर में संचालित ग्राम रथों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इन ग्राम रथों के माध्यम से सरकार की योजनाएं सीधे गांव-गांव तक पहुंच रही हैं, जिससे आमजन को जागरूकता के साथ-साथ योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित हो रहा है।
 
उप मुख्यमंत्री ने अपने राजसमंद प्रवास के दौरान नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुँजोल में संचालित ग्राम रथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़, नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़, कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण मौजूद रहे। 
 
उप मुख्यमंत्री ने गुँजोल में ग्राम रथ के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।
 
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रकाशित साहित्य एवं ब्रोशर का आमजन में वितरण किया तथा लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से लोगों को योजनाओं की सरल एवं स्पष्ट जानकारी मिल रही है, जिससे जनभागीदारी भी बढ़ रही है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, तकनीकी उन्नयन तथा विभिन्न सहायता योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है, जिसमें ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ग्राम रथ अभियान को जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि यह पहल सरकार और आमजन के बीच सेतु का कार्य कर रही है।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS