Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने देखा साइंस पार्क का निर्माण कार्य,

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने देखा साइंस पार्क का निर्माण कार्य,
Dinesh Bhatt June 14, 2026 11:14 AM IST

जयपुर, 13 जून। अजमेर शहर में शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंचशील क्षेत्र में करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइंस पार्क का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा भी साथ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि साइंस पार्क को अत्याधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा हैजिससे विद्यार्थियों को विज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर मिलेगा। यह प्रोजेक्ट अजमेर को नया शैक्षणिक और पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

साइंस पार्क में ऑडिटोरियमप्लेनेटोरियमएक्सबिशन हॉल तथा सेमिनार कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां विज्ञान आधारित प्रदर्शनीशैक्षणिक गतिविधियां और वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेजिससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साइंस पार्क के विकसित होने से अजमेर में नया टूरिस्ट प्लेस तैयार होगाजिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और शहर की पहचान शिक्षा व विज्ञान के केंद्र के रूप में मजबूत होगी।

साइंस पार्क अजमेर के भविष्य की नींव है। वर्तमान युग विज्ञान का युग है। बच्चों को साइंस से जुड़ी जानकारियों में पूर्णतः अपडेट रहना चाहिए अजमेर के विद्यार्थियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए यह साइंस पार्क नई जानकारियों का एक पूरा जहां खोलेगा। यहां साइंस से जुड़ी जिज्ञासाओं को समाधान होगा। बच्चों अपने आपको एक नई जानकारी से रूबरू जाएंगे।

अजमेर का साइंस पार्क पर्यटन और रोजगार की दृष्टि से भी नई राह खोलेगा। यहां आने वाले पर्यटक होटलपरिवहन और खाद्य पदार्थों के व्यापार के लिए नए अवसर बनाएंगे। यह स्कूलों में भी एक नई सोच को बढ़ावा देगा। श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर का साइंस पार्क कई तरह से अनूठा होगा। इसमें एक ऑडिटोरियमएक साइंस एक्टिविटी लैबगार्डनप्रशासनिक भवनआउटडोर मॉडलमॉडल डेवलपमेंट लैब और एक्टिविटी एरिया भी होगा।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS