Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / अजमेर के सैनिक स्कूल में पढ़ी बेटियां करेंगी देश की सेवा- श्री देवनानी

clean-udaipur अजमेर के सैनिक स्कूल में पढ़ी बेटियां करेंगी देश की सेवा- श्री देवनानी
Dinesh Bhatt April 17, 2026 09:54 AM IST

जयपुर, 16 अप्रैल। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को हाथीखेड़ा क्षेत्र में 4.83 करोड़ की अप्रोच सड़क एवं यहां 6 लाख रूपए की लागत से बनने वाले महिला शौचालय के कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास से आमजन को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध होगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि अप्रोच सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। वहीं महिला शौचालय निर्माण से महिलाओं की सुविधा एवं स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हाथीखेड़ा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। अप्रोच सड़क बनने से स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगीवहीं महिला शौचालय निर्माण से महिलाओं की सुविधा एवं स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएंताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इस प्रकार के कार्य जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हाथीखेड़ा क्षेत्र में 30 एकड़ क्षेत्र में 20 करोड़ रूपए की लागत से बालिका सैनिक स्कूल बनेगा। इसके वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी होंगे। साथ ही अजमेर उत्तर क्षेत्र की स्कूलों में डीएमएफटी फंड से 5 करोड़ रूपए के विकास कार्य करवाएं जाएंगें।

श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर में प्रस्तावित बालिका सैनिक स्कूल से यहां की बेटियों को सशक्त मंच मिलेगा और वे भविष्य में देश की सेवा के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने बताया कि लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण किया जाएगाजिससे क्षेत्र में शिक्षा के नए आयाम स्थापित होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर को तेजी से विकसित होते पर्यटन शहर के रूप में उल्लेखित करते हुए कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएंताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS