Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ का कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन 10 अप्रैल को जयपुर में

clean-udaipur ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ का कर्टेन रेज़र कार्यक्रम का आयोजन 10 अप्रैल को जयपुर में
Aayushman Bhatt April 09, 2026 06:35 PM IST
जयपुर, 9 अप्रैल। राज्य में कृषि क्षेत्र को नवाचार, तकनीक और निवेश से जोड़ते हुए उसे सशक्त एवं भविष्य उन्मुख बनाने की दिशा में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ के तहत कर्टेन रेज़र एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 10 अप्रैल शुक्रवार को जयपुर में आयोजित किया जा रहा है।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा उपस्थित रहेंगे। उनके साथ कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल भी उपस्थित रहेंगे।
 
इस कार्यक्रम में नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स, एफपीओ एवं प्रगतिशील किसानों की सहभागिता के माध्यम से राज्य में कृषि एवं एग्रीटेक क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।
 
‘ग्राम–2026’ के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा देश के प्रमुख शहरों में रोड शो आयोजित होंगे। 17 अप्रैल को नई दिल्ली, 24 अप्रैल को अहमदाबाद, 6 मई को हैदराबाद तथा 8 मई को पुणे में ये रोड शो आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से निवेशकों, एग्रीटेक कंपनियों और विभिन्न हितधारकों से संवाद स्थापित कर व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
 
यह पहल राज्य में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास और एग्रीटेक इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS