सी पी जोशी और चंद्रभान आक्या एक जाजम पर नजर आए , मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक, चंद्रभान देंगे भाजपा को सपोर्ट
राजस्थान के मुख्यमंत्री निवास पर बीती रात एक बड़ी बैठक हुई है जिसमें चित्तौड़गढ़ के नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और चंद्रभान आक्या एक जाजम पर नजर आए पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने इसमें अहम भूमिका निभाई। कृपलानी की मध्यस्थता के बाद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान आक्या एक हो गए है। सीएम निवास पर हुई समझौता बैठक में चंद्रभान आक्या समर्थन देने को तैयार हो गए हैं। सीएम भजनलाल के समक्ष चंद्रभान आक्या ने बिना शर्त अपना समर्थन दिया। चंद्रभान अब से पूरी तरह भाजपा का साथ देंगे।
आपको बताते चले कि आलाकमान के निर्देशों के बाद कृपलानी दोनों की दूरियां खत्म करने में जुटे थे। वर्तमान में निंबाहेडा से श्रीचंद कृपलानी विधायक हैं।