जयपुर, 07 मई। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत के जन्म दिवस के अवसर पर गुरूवार को राजस्थान पशु-चिकित्सक संघ तथा पशु-चिकित्सक संघ, राजस्थान के बैनर तले पशुपालन विभाग, पाली द्वारा जिले की 94 गौशालाओं में गौमाता उपचार व बांझपन निवारण शिविरों का आयोजन किया गया।
पशुपालन विभाग उपनिदेशक डॉ मनोज पंवार ने बताया कि गौशालाओं में 1627 गायों का उपचार किया गया, 945 का कृत्रिम गर्भाधान हेतु चयन किया गया। 40 गायों में सेक्स सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान किया गया।
विभाग द्वारा भामाशाहों को प्रेरित कर गौशालाओं में गायों को हरा चारा, लापसी तथा गुड़ खिलाकर जन्मोत्सव को मनाया गया।