Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री तमांग से शिष्टाचार भेंट

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री तमांग से शिष्टाचार भेंट
Dinesh Bhatt July 05, 2026 11:02 AM IST
जयपुर, 4 जुलाई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की कोलकाता प्रवास के दौरान कोलकाता एयरपोर्ट पर सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग (पी एस गोले) से शिष्टाचार भेंट हुई।
 
     इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग के सरल, सौम्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में सिक्किम की निरंतर प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।
 
     स्पीकर श्री वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग को उनके सफल नेतृत्व एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सिक्किम राज्य की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास की कामना की।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS