निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना को यूडीए आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
उदयपुर, 10 अप्रैल 2026: राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अभिषेक खन्ना को बड़ा जिम्मेदारी सौंपी है। अब वे उदयपुर नगर निगम के आयुक्त पद के साथ-साथ उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए।
वर्तमान में अभिषेक खन्ना नगर निगम उदयपुर के आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। अब उनके ऊपर यूडीए का अतिरिक्त कार्यभार भी आ गया है।
महत्वपूर्ण फैसला
विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, खन्ना अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ यूडीए आयुक्त के पद का कामकाज भी संभालेंगे। शहरी विकास और प्रशासनिक दृष्टि से इस नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दोनों निकायों में बेहतर समन्वय की उम्मीद
नगर निगम और यूडीए दोनों ही निकायों की कमान अब एक ही अधिकारी के पास होने से शहर के प्रोजेक्ट्स और विकास कार्यों में बेहतर समन्वय देखने को मिल सकता है। दोनों संस्थाओं के बीच लंबे समय से समन्वय की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई थी।
जानकारों का मानना है कि अभिषेक खन्ना शुक्रवार से अपना नया अतिरिक्त पदभार भी ग्रहण कर सकते हैं।