Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में विधायकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

clean-udaipur संसदीय कार्य मंत्री की अध्यक्षता में विधायकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित
Aayushman Bhatt April 08, 2026 10:28 AM IST
जयपुर, 07 अप्रैल। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके राजकीय आवास पर विधायकगण के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विधायक उपस्थित रहे।
 
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं में प्रभावी समन्वय स्थापित करना रहा। श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
 
उन्होंने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तुत करने का आग्रह किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से कार्य करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें और उसकी नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।
 
बैठक में विधायकगण श्रीमती ऋतु बनावत, श्री जीवाराम चौधरी, श्री चंद्रभान आक्या, श्रीमती प्रियंका चौधरी एवं श्री गणेशराज बंसल उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के सुझाव दिए।
 
बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन तक शासन एवं प्रशासन की पहुंच को सुदृढ़ बनाने तथा जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
 
श्री पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की समन्वय बैठकों से जनप्रतिनिधियों से प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त होते हैं, जिससे सर्वस्पर्शी एवं समावेशी नीतियों का निर्माण संभव होता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद के माध्यम से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन को अधिक सशक्त एवं सुगम सेवाएं प्राप्त होंगी।
 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS