Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / जल स्रोतों का संरक्षण और स्वच्छता हम सभी की साझा जिम्मेदारी-ओमप्रकाश भडाणा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत लेसरदा की बावड़ी में किया श्रमदान, गौशाला का भी किया अवलोकन

जल स्रोतों का संरक्षण और स्वच्छता हम सभी की साझा जिम्मेदारी-ओमप्रकाश भडाणा  वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत लेसरदा की बावड़ी में किया श्रमदान, गौशाला का भी किया अवलोकन
Dinesh Bhatt May 31, 2026 09:48 AM IST

जयपुर, 30 मई। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा ने शनिवार को बूंदी के लेसरदा गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियानके तहत गांव की प्राचीन बावड़ी में श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने झाड़ू लगाकर बावड़ी की सफाई की।

उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बोर्ड अध्यक्ष श्री भडाणा ने कहा कि प्राचीन जल स्रोतों को सहेजना और गांव में साफ-सफाई रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो भी साधन और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैंउनका उचित रखरखाव आमजन को करना चाहिए। सरकार की मंशा है कि 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियानसे अधिक से अधिक लोग जुड़ें। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

गंदे पानी की निकासी के दिए निर्देशकिया पीपल पूजन—

श्रमदान के दौरान श्री ओमप्रकाश भडाणा ने बावड़ी में जमा गंदे पानी को निकालकर उसे और अधिक स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। साथ हीनरेगा श्रमिकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान से गांव की तलाई की सफाई करने की बात भी कही। इसके पश्चात श्री भडाणा ने बावड़ी परिसर में ही विधि-विधान से पीपल पूजन किया।

देवनारायण गौशाला का किया निरीक्षण—

इससे पूर्व देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने लेसरदा स्थित देवनारायण गौशाला का भी अवलोकन किया। उन्होंने गौमाता का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से गुड़ खिलाया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में रखे जा रहे गोवंश के रखरखाव और वहां की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणामंडल अध्यक्ष नरेंद्र मीणाविनोद नामायोगेंद्र श्रृंगीललित नामातहसीलदार रवि शर्माविकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह हाडा और ग्राम सेवक हेमराज वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS