जयपुर, 1 जुलाई। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में दो दिवसीय 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के प्रथम दिन बुधवार को भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कलाकार अनिता प्रधान की प्रस्तुति 'कलर्स ऑफ राजस्थान' में राजस्थानी लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में घूमर, चरी, भवाई, शिव स्तुति, मंजीरा तथा कथक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने खड़े होकर स्टैंडिंग ओवेशन दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मेलन के डेलिगेट्स, अवार्ड विजेता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्टार्टअप्स के प्रोफेशनल्स तथा युवा उपस्थित रहे।