Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / मुख्य सचिव ने एसएमएस अस्पताल की आईपीडी टावर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की समयबद्ध कार्य पूर्ण कर परियोजना को शीघ्र क्रियाशील बनाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने एसएमएस अस्पताल की आईपीडी टावर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की  समयबद्ध कार्य पूर्ण कर परियोजना को शीघ्र क्रियाशील बनाने के दिए निर्देश
Aayushman Bhatt July 11, 2026 07:22 PM IST

जयपुर, 11 जुलाई। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय से एसएमएस मेडिकल कॉलेजजयपुर की आईपीडी टावर परियोजना एवं इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना से जुड़े विभिन्न निर्माणवित्तीयप्रशासनिक एवं संचालन संबंधी विषयों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि आईपीडी टावर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने आईपीडी टावर को शीघ्र पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणोंमानव संसाधनपार्किंगयातायात प्रबंधनपहुंच मार्ग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।

बैठक में परियोजना की वर्तमान प्रगतिइंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज में प्रारंभ की जा चुकी सेवाओंशेष कार्यों तथा पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की भी समीक्षा की गई।

बैठक में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग श्रीमती गायत्री ए. राठौडआयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री बाबू लाल गोयलसंयुक्त शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ. ज्योति चौहान उपस्थित थी। साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग श्री आलोक गुप्ताप्रमुख शासन सचिव वित्त श्री वैभव गालरियाआयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण श्री सिद्धार्थ महाजनप्रिंसिपल एवं कंट्रोलर एसएमएस मेडिकल कॉलेज डॉ. दीपक माहेश्वरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS