Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / मुख्य सचिव ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) का निरीक्षण- साइबर फ्रॉड से प्रभावित नागरिकों से बात कर उनकी समस्या के समाधान के दिए निर्देश- पोर्टल की कार्यप्रणाली के अवलोकन के लिए आगामी 30 जून को केंद्र सरकार के सचिवों का दौरा प्रस्तावित- राजस्थान संपर्क पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल काउंसिल ऑफ ई-गवर्नेंस (एनसीजी) के अंतर्गत बेहतरीन गवर्नेंस मॉडल के रूप में किया जायेगा प्रदर्शित

मुख्य सचिव ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) का निरीक्षण-  साइबर फ्रॉड से प्रभावित नागरिकों से बात कर उनकी समस्या के समाधान के दिए निर्देश-  पोर्टल की कार्यप्रणाली के अवलोकन के लिए आगामी 30 जून को केंद्र सरकार के सचिवों का दौरा प्रस्तावित-  राजस्थान संपर्क पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल काउंसिल ऑफ ई-गवर्नेंस (एनसीजी) के अंतर्गत बेहतरीन गवर्नेंस मॉडल के रूप में किया जायेगा प्रदर्शित
Dinesh Bhatt June 27, 2026 10:27 AM IST

जयपुर, 26 जून। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) कॉल सेंटर का निरीक्षण कर राजस्थान संपर्क 2.0 के अंतर्गत किए जा रहे तकनीकी सुधारों की समीक्षा और साइबर फ्रॉड से प्रभावित लोगों से बात की। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपरक निस्तारण व आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। 

मुख्य सचिव ने साइबर फ्रॉड से प्रभावित नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों के निस्तारण की प्रगति, संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई तथा उपलब्ध कराई जा रही सहायता की जानकारी ली। उन्होंने ऐसे मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करते हुए पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने तथा सम्बंधित विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में बताया गया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल की तकनीकी कार्यप्रणाली और नवाचारों का अवलोकन करने के लिए आगामी 30 जून को केंद्र सरकार के सचिवों का दौरा प्रस्तावित है। उन्होंने इस दौरे की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बताया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल काउंसिल ऑफ ई-गवर्नेंस (एनसीजी) के अंतर्गत बेहतरीन गवर्नेंस मॉडल के रूप में प्रदर्शित भी किया जाएगा। 

श्री श्रीनिवास ने कहा कि आगामी विजिट और समीक्षा बैठकों में विशेष रूप से भ्रष्टाचार, साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न से जुड़े परिवादों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का उपयोग आमजन की शिकायतों के वर्गीकरण, रूट कॉज एनालिसिस, रियल-टाइम मॉनिटरिंग तथा डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया में किया जाए जिससे शिकायत निवारण प्रक्रिया अधिक स्मार्ट, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित बन सके। उन्होंने अधिकारियों एवं कॉल सेंटर कार्मिकों के नियमित क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि बदलती तकनीकों के अनुरूप दक्षता का निरंतर उन्नयन आवश्यक है। 

मुख्य सचिव ने शिकायतों के निस्तारण के उपरांत प्राप्त नागरिक फीडबैक एवं संतुष्टि स्तर की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा नागरिकों की संतुष्टि ही सुशासन का सबसे महत्वपूर्ण मानक है। 

श्री श्रीनिवास ने राजस्थान संपर्क 2.0 के अंतर्गत विकसित की जा रही नई तकनीकों, एआइ आधारित नवाचारों, शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, संतुष्टि मूल्यांकन प्रणाली तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। 

इस दौरान राजस्थान संपर्क पोर्टल एवं संबन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS