जयपुर, 10 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की विभिन्न पेयजल, सिंचाई एवं ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने शहरी विकास कार्य, ऊर्जा परियोजनाओं, जल जीवन मिशन, राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता सहित महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर विस्तृत बातचीत की।