Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / प्रधानमंत्री की ईंधन संयम की अपील पर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला जयपुर में होने वाला ग्राम-2026 अब 23-25 मई को नहीं होगा बूंद-बूंद से सागर बनता है, छोटी-छोटी बचत से आएगा बड़ा अंतर - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

प्रधानमंत्री की ईंधन संयम की अपील पर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला  जयपुर में होने वाला ग्राम-2026 अब 23-25 मई को नहीं होगा  बूंद-बूंद से सागर बनता है, छोटी-छोटी बचत से आएगा बड़ा अंतर  -  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Dinesh Bhatt May 16, 2026 11:19 AM IST

जयपुर, 15 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत में संयम बरतने की अपील के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आगामी 23 से 25 मई तक जेईसीसीजयपुर में प्रस्तावित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम-2026) को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से पेट्रोलडीजल और एलपीजी का समझदारी से उपयोग करने का आग्रह किया है और सार्वजनिक परिवहन तथा कारपूलिंग अपनाने की सलाह दी है। इसे दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री ने ग्राम जैसे बड़े आयोजन को स्थगित करने का फैसला कियाक्योंकि इस आयोजन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में किसान तथा देश-विदेश से कृषि विशेषज्ञ और उद्यमी शामिल होने वाले थे। इस निर्णय से अतिथियों के आवागमन और लॉजिस्टिक्स परिवहन में लगने वाला ईंधन बचाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत और ऊर्जा संयम के संदेश का अनुसरण करते हुए राज्य सरकार बड़े राजकीय कार्यक्रमों की संख्या में कमी ला रही है। साथ हीवर्चुअल माध्यम से बैठकों एवं वाहन उपयोग में किफायत बरतने को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आमजन से भी वाहनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि बूंद-बूंद से सागर बनता हैयदि हम सभी थोड़ा-थोड़ा संयम बरतें तो तेल के खर्च में बहुत बड़ा अंतर लाया जा सकता है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS