Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में हुए शामिल  मुख्यमंत्री ने कहा
Dinesh Bhatt April 09, 2026 08:48 AM IST

 जयपुर, 08 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बुधवार को पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सपत्नीक यज्ञ प्रदक्षिणा की तथा यज्ञ स्थल पर स्थित गायत्री मंदिर में षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की।

                इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति समूचे विश्व को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ के माध्यम सेसनातन संस्कृति का ज्ञान पूरे विश्व में संचारित होकर मानव कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सनातन संस्कृति का ज्ञान भावी पीढ़ी के उत्थान के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है तथा उन्हें हमारी मौलिक संस्कृति से जोड़ने की महती आवश्यकता है।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ जैसे कार्यक्रम भारतवर्ष में सतत तौर पर आयोजित होते रहने चाहिए। उन्होंने महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए सभी संत एवं आचार्यों का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री का महायज्ञ आयोजन समिति पदाधिकारीगण की ओर से सनातन एवं संत परंपरा से स्वागत किया गया।

                इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संत आवास में महायज्ञ के प्रणेता एवं आयोजक प्रखर महाराज एवं संत श्री राघवाचार्य जी का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके पश्चात उन्होंने जप एवं पाठशाला स्थल के भी दर्शन किए।

                कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरीजल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावतविधायक श्री शत्रुघ्न गौतमश्री शंकर सिंह रावतश्री रामस्वरूप लांबाश्री वीरेन्द्र सिंह कानावत सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

                मुख्यमंत्री श्री शर्मा महायज्ञ स्थल से सीधे पुष्कर सरोवर पहुंचे। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कामना की।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS