जयपुर,21 अप्रैल 2022 : देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई है। गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि-
मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना,प्रदेश में कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की।प्रदेशवासियों को इलाज के खर्च से चिंतामुक्त करने,बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है
राज्य में कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि देश के कुछ राज्यों एवं दुनिया के कई देशों में कोविड के केस फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में प्रदेश में भी ऐहतियात बरती जाए। निर्देश दिए कि राज्य में वैक्सीनेशन पर विशेष जोर दिया जाए।
प्रदेश में सभी पात्र लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के साथ ही बूस्टर डोज लगाने के अभियान को गति दी जाए। विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य हो। साथ ही भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाई जाए।