Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 37 दिव्यांगो को विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वितरित की स्कूटी

clean-udaipur मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 37 दिव्यांगो को विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने वितरित की स्कूटी
Dinesh Bhatt April 04, 2026 09:17 AM IST
जयपुर, 3 अप्रैल। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के अंतर्गत शुक्रवार को 37 दिव्यांगो को बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर में आयोजित समारोह के दौरान स्कूटी वितरित की गई। 
 
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति के किसी अंग में कमी हो सकती है लेकिन इनकी क्षमताएं सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा अधिक होती है। इनको सामान्य जीवन उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के माध्यम से अजमेर जिले के लिए 77 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 
 
उन्होंने कहा कि इन दिव्यांगो को स्कूटी मिलने से इनका जीवन व्यापन आसान होगा। दिव्यांग रोजगार करने के साथ ही सम्मान से जीवन जी सकेंगे। बधिर विद्यालय के द्वारा जनसहयोग के माध्यम से मानवता के लिए कार्य किया जा रहा है। यह सराहनीय है। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को सहृदयता के साथ सहयोग की भावना रखनी चाहिए। 
 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सयुंक्त निदेशक श्री जय प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना से शुक्रवार को 37 दिव्यांगों को लाभान्वित किया गया। इससे पूर्व 40 स्कूटियां वितरित की जा चुकी है। इन 77 स्कूटियों में 2 अतिरिक्त पहिए जोड़े गए है। साथ ही दिव्यांगों को हेलमेट भी प्रदान किए गए। 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS