Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आबूराज में किया रात्रि भ्रमण, आमजन, व्यापारियों एवं पर्यटकों से जाना हाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आबूराज में किया रात्रि भ्रमण, आमजन, व्यापारियों एवं पर्यटकों से जाना हाल
Dinesh Bhatt June 21, 2026 11:40 AM IST

जयपुर, 20 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार रात्रि आबूराज में नक्की झील एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मॉल रोड स्थित बाजार में पैदल भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों, खरीदारी कर रहे लोगों, पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उनका हाल जाना।

 

मुख्यमंत्री ने महिलाओं एवं युवाओं से आत्मीय बातचीत करते हुए फीडबैक लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दुलार किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली और खुशी जाहिर की।

 

रात्रि भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री बाजार क्षेत्र से पैदल चलते हुए नक्की झील तक पहुंचे। यहां उन्होंने झील के निकट स्थित वाटिका में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से आबूराज में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नक्की झील में बोटिंग कर अवलोकन भी किया।

 

इस अवसर पर पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, सांसद मदन राठौड़, सांसद लुम्बाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS