Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन श्री टी. रविकान्त ने 181 हेल्पलाइन पर की जनसुनवाई आठ परिवादियों से संवाद कर सुनी समस्याएं

प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन श्री टी. रविकान्त ने 181 हेल्पलाइन पर की जनसुनवाई  आठ परिवादियों से संवाद कर सुनी समस्याएं
Dinesh Bhatt October 08, 2026 07:03 PM IST

जयपुर, 8 अक्टूबर। प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन श्री टी. रविकान्त ने आज 181 हेल्पलाइन के माध्यम से परिवादियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कुल आठ परिवादियों से बातचीत की, जिनमें तीन परिवादियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा पांच परिवादियों से लैंडलाइन के माध्यम से संवाद किया। जनसुनवाई के दौरान भरतपुर के श्री ललित कुमार मुदगल, डीग के श्री मियाजुद्दीन, करौली के श्री भोलू, सीकर के श्री तेज पाल एवं श्री सुशील कुमार जी, जयपुर के श्री अनुज जसोरिया, श्री नाथू लाल तथा श्री राजू ने अपनी समस्याएं रखीं।

परिवादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश—

श्री रविकान्त ने परिवादियों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों को गंभीरता से सुना। इनमें चरागाह एवं आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाने, रास्ते से अतिक्रमण हटाने, नामांतरण, भूमि संबंधी विवाद, भूमि अभिलेखों में सुधार तथा अन्य राजस्व संबंधी प्रकरण शामिल थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए परिवादियों की समस्याओं के नियमानुसार शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को परिवाद निस्तारण की रिपोर्ट तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सम्पर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा—

प्रमुख शासन सचिव ने इस दौरान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी समयबद्ध एवं प्रभावी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए तथा परिवादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS