कोटा, 20 फरवरी 2022 : राजस्थान के कोटा में आज बड़ा हादसे में दूल्हे समेत अन्य लोगों को ले जा रही कार चंबल नदी में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गयी है।
सूत्रों के अनुसार हादसा कोटा में छोटी पुलिया पर हुआ। स्पीड ब्रेकर के कारण बेकाबू हुई कार करीब 15 फीट नीचे चंबल नदी में जा गिरी।
मृतकों में दूल्हा और परिजन के अलावा ड्राइवर भी शामिल है। बारात मध्य प्रदेश के उज्जैन आ रही थी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और क्रैन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हादसा सुबह 6 बजे हुआ बताया जा रहा है लेकिन इसकी जानकारी करीब 2-3 घंटे बाद पुलिस प्रशासन को मिली।