Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / 1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार की जानकारी दर्ज करने का किया आह्वान

1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार की जानकारी दर्ज करने का किया आह्वान
Dinesh Bhatt April 29, 2026 02:24 PM IST
जयपुर, 29 अप्रैल। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने जनगणना के लिए 1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपनी और परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 16 मई से 14 जून तक गणनाकर्मी प्रदेश के लोगों के पास घर-घर पहुंचेंगे। पहले चरण में मोबाइल ऐप से आवासों की सूची, सुविधाओं, संपत्तियों और अन्य आवश्यक आंकडे़ एकत्रित होंगे।
राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि ‘जनगणना‘ का अर्थ लोगों की गिनती भर नहीं है। ‘जनगणना‘ का अर्थ है- शिक्षा, रोजगार, लिंग अनुपात, और जातिगत आंकड़ो के आधार पर राष्ट्र का सामाजिक दस्तावेज तैयार करना। इसी से भारत में जन-जन के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों, विकास योजनाओं और बेहतरीन नीतियों को लागू किया जा सकेगा।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS