Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डलीय उपसमिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों के नामकरण प्रस्तावों पर निर्णय

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डलीय उपसमिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों के नामकरण प्रस्तावों पर निर्णय
Dinesh Bhatt July 22, 2026 07:41 AM IST
जयपुर, 21 जुलाई। उप मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमण्डलीय उपसमिति के संयोजक डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालयों एवं चिकित्सा संस्थानों के नामकरण संबंधी प्रस्तावों पर विचार एवं निर्णयार्थ मंत्रिमण्डलीय उपसमिति की बैठक मंगलवार को शासन सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में कार्यसूची में शामिल विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए निर्णय लिए गए।
 
बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह, विद्यालय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं उपसमिति के सदस्य सचिव श्री कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव श्री नवीन जैन, प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
 
बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों एवं चिकित्सा संस्थानों का नामकरण ऐतिहासिक महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों  के सम्मान में किया जाएगा। साथ ही, जिन संस्थानों के लिए दानदाताओं का योगदान रहा है, उनमें 'राजकीय' शब्द के बाद दानदाता का नाम जोड़ा जाएगा।
 
उपसमिति ने चिकित्सा महाविद्यालय, हनुमानगढ़ का नाम परिवर्तित कर "बलिदानी योद्धा मेजर विकास भाम्भू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हनुमानगढ़" करने का निर्णय लिया। चिकित्सा महाविद्यालय, श्रीगंगानगर के लिए "महाराजा गंगा सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, श्रीगंगानगर किया गया। इसी प्रकार चिकित्सा महाविद्यालय, पाली का नाम "महाराणा प्रताप राजकीय मेडिकल कॉलेज, पाली" तथा चिकित्सा महाविद्यालय, अलवर का नाम "भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज, अलवर" किए जाने का निर्णय लिया गया।
 
बैठक में राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय, कोटड़ा (जिला अजमेर) का नामकरण "पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय, कोटड़ा, जिला अजमेर" करने का भी निर्णय लिया गया।
 
इसके अतिरिक्त राजकीय कन्या महाविद्यालय, छबड़ा (जिला बारां) का नाम परिवर्तित कर "राजकीय श्रीमती चन्द्रकांता कस्तूरचंद स्वर्णकार कन्या महाविद्यालय, छबड़ा" किए जाने का निर्णय भी उपसमिति द्वारा लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप संबंधित विभागों द्वारा आगामी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS