जयपुर, 06 मई। ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को पाली जिले के सुमेरपुर के साकदडा व डरी व मणिहारी में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्राम रथ अभियान का निरीक्षण कर भाग लिया और आमजन की समस्याओं को सुन कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने आमजन के आगामी योजनाओं के लिये सुझाव भी जाने और ग्रामीणों से बात की ।
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि किसान और पशुपालकों को सभी योजनाओं का लाभ मिले। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणजनों की पानी, बिजली, राजस्व आदि समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभार्थी के खातों में जा रहा है व पशु बीमार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल करें, जिससे इलाज के लिए आपके घर पर ही एंबुलेंस आयेगी।