Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / केबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने नगरपालिका की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

clean-udaipur केबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने नगरपालिका की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
Dinesh Bhatt April 12, 2026 08:20 AM IST
जयपुर, 11 अप्रेल। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में पाली के सुमेरपुर नगरपालिका कार्यालय सभागार में नगरपालिका मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में श्री कुमावत ने शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत कचरा प्रबंधन और घर-घर शौचालय योजना में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नालों की सफाई और सड़कों के पैचवर्क को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। केबिनेट मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से वार्डवार समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 181 हेल्पलाइन का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान श्री कुमावत ने पिछले तीन वर्षों के बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण पंचायतवार व शहरी क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा के तहत पैंडिग आवेदनों की स्थिति का आकलन करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार कार्ड के पंजीकरण को लेकर आमजन को आ रहे परेशानियों के समाधान को लेकर बैंकों, डाकघरों व ई-मित्र केंद्रों पर संचालित आधार पंजीयन केंद्रों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
 
इस दौरान श्री कुमावत ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। नगरपालिका मंडल को यह सुनिश्चित करना होगा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और समयबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से शहर को आदर्श बनाया जाए।
 
’शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश’
 
श्री कुमावत ने सुमेरपुर शहर की सफाई व्यवस्था लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने वार्ड अनुसार बंटवारा कर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कुमावत ने वार्ड वाइज सफाई कर्मियों व जमादारों की सूची सार्वजनिक करने के लिए कहा। उन्होंने कचरा प्वाइंट पर बिखरे कचरे को लेकर नाराजगी जताते हुए कचरा प्वाइंट को पैक करने के आदेश दिए। साथ ही नगरीय क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने, ट्रांसफार्मर्स के नीचे प्लेटफार्म बनाने के लिए भी निर्देशित किया। गोपालन मंत्री ने शहर में निराश्रित गौवंश को स्थानीय गोशाला में शिफ्ट कर संचालकों को पाबंद करने के लिए कहा। खराब स्ट्रीट लाइटों को दु्रूस्त कराने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। 
 
बैठक में लोड कम वाले क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाने, झूलते तारों को सुधारने, पेड़ों की छंगाई और बजट घोषणा अनुसार 33 केवी जीएसएस हेतु भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। बजट घोषणाओं में स्वीकृत सड़कों की स्थिति और गारंटी समय में आने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर चर्चा हुई।
 
इस मौके पर सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिठिया, नगरपालिका सुमेरपुर के पूर्व चेयरमैन श्री अनोप सिंह राठौड़ सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS