Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / पाली में बनेगा 4.49 करोड़ रुपए की लागत से भांवरी का स्कूल भवन

पाली में बनेगा 4.49 करोड़ रुपए की लागत से भांवरी का स्कूल भवन
Dinesh Bhatt April 29, 2026 02:23 PM IST
जयपुर, 28 अप्रैल। प्रदेश के 300 सरकारी स्कूलों के भवन निर्माण के लिए राजस्थान कांउसिल ऑफ स्कूल एज्युकेशन ने 40949.25 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इसमें से पाली ब्लॉक के गांव भांवरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी 4 करोड़ 49 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। समग्र शिक्षा की स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रश्मि शर्मा द्धारा जारी इस प्रशासनिक स्वीकृति में राज्य के 185 प्राइमरी, 70 अपर प्राइमरी एवं 45 सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के भवन निर्माण के लिए राशि खर्च की जाएगी।
 
सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भांवरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए राशि मंजूर होने पर स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा-2025-26 की पूरक घोषणा में शामिल समग्र शिक्षा अभियान के तहत यह राशि मंजूर की गई है। श्री कुमावत ने कहा कि इस स्कूल का भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने के कारण इसे असुरक्षित घोषित किया जा चुका था, जिससे अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा था। स्थानीय ग्रामीणों द्धारा बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए नए भवन निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। ग्रामीणों की इस मांग से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को अवगत कराया गया, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए राशि जारी करने की अनुंशसा की। 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS