जयपुर, 16 मई। जिले के प्रभारी मंत्री एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय, वार्ड संख्या-1, बाड़मेर के नवीन विद्यालय भवन का विधिवत पूजन-अर्चना कर भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा शिक्षा गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी विद्यालय भवन निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया।