Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / अविनाश गहलोत ने ब्यावर के विकास के सम्बंध में राज्य सरकार के विजन को पत्रकार वार्ता में रखा सामने, अब तक हुए विकास कार्यों पर किया संवाद, भविष्य की योजनाओं की दी जानकारी

अविनाश गहलोत ने ब्यावर के विकास के सम्बंध में राज्य सरकार के विजन को पत्रकार वार्ता  में रखा सामने, अब तक हुए विकास कार्यों पर किया संवाद, भविष्य की योजनाओं की दी जानकारी
Aayushman Bhatt August 07, 2026 07:07 PM IST
जयपुर, 7 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने गुरुवार को ब्यावर में जिला प्रगति प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद  पत्रकार वार्ता में  मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए ब्यावर जिले में पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। स्थानीय  विधायक शंकर सिंह रावत ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे जिले में हुए अभूतपूर्व  विकास यात्रा की झांकी प्रस्तुत की।
 
अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ब्यावर जिले के विकास को लेकर संवेदनशील है। जिले की आवश्यकताओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ब्यावर जिले के विकास को नए पंख लगेंगे और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ जिले के विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
 
शंकर सिंह रावत ने कहा कि जिले के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आमजन मिलकर प्रयास करेंगे। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा,नगरीय सुविधाओं सहित आधारभूत आवश्यकताओं को मजबूत करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे ताकि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच सके।
 
भविष्य के ब्यावर की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार हो रहा मिनी
सचिवालय का रोडमैप—
 
पत्रकार वार्ता में जिला कलक्टर कमल राम मीना ने मिनी सचिवालय की प्रस्तावित योजना एवं विकास रोडमैप से मीडिया प्रतिनिधियों को रूबरू करवाया। उन्होंने मिनी सचिवालय के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप किए जाने वाले निर्माण एवं विस्तार कार्यों की जानकारी दी।
 
जिला कलक्टर ने बताया कि मिनी सचिवालय को आने वाले वर्षों की प्रशासनिक एवं जनसंख्या संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित,आधुनिक एवं सुविधायुक्त विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसमें विभिन्न विभागों के कार्यालयों के लिए आवश्यक स्थान, आमजन के आवागमन एवं सुविधा, पार्किंग, आधारभूत सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समाहित किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय का विकास केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक विकास की आधारशिला तैयार की जाएगी। इससे जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागीय सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा आमजन को एक ही परिसर में अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS