Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / विधानसभा अध्यक्ष की तीन दिवसीय जनसुनवाई अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश आमजन को दिलाया शीघ्र राहत का भरोसा तबादलों से राहत एवं समस्या के समाधान पर आमजन ने किया अभिनदंन

विधानसभा अध्यक्ष की तीन दिवसीय जनसुनवाई  अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश  आमजन को दिलाया शीघ्र राहत का भरोसा  तबादलों से राहत एवं समस्या के समाधान पर आमजन ने किया अभिनदंन
Dinesh Bhatt July 22, 2026 07:46 AM IST

जयपुर, 21 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर में  संत कंवर राम कॉलोनी स्थित अपने निवास पर लगातार तीन दिनों तक जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के अन्तिम दिन मंगलवार को भी बड़ी संख्या में शहरवासी अपनी विभिन्न परिवेदनाओं को लेकर पहुंचे। इसके साथ ही तबादलों एवं समस्याओं से राहत मिलने पर दर्जनों लोगों और संगठनों ने श्री देवनानी का अभिनदंन किया।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रत्येक परिवेदना को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए तथा समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए कहा।

 

श्री देवनानी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में देरी नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधि और प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराना है तथा प्रत्येक अधिकारी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सुनिश्चित करे।

 

तीन दिवसीय जनसुनवाई के दौरान अनेक नागरिकों व संगठनों ने अपने कार्यों के समाधान तथा स्थानांतरण संबंधी मामलों में सहयोग मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री देवनानी का अभिनंदन कर उनके जनसरोकारों एवं सहज उपलब्धता की सराहना की गई।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्या का नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।  जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS