जयपुर, 4 जुलाई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा प्रवास के दौरान गोमी जिले स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
स्पीकर श्री देवनानी ने इस दौरान राष्ट्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण, शांति एवं निरंतर प्रगति की कामना की। श्री देवनानी ने कहा कि माँ त्रिपुरासुंदरी की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, शक्ति और समृद्धि का वास हो तथा भारत निरंतर विकास और वैभव के पथ पर अग्रसर रहे। इस दौरान श्री देवनानी ने मंदिर की दिव्य एवं आध्यात्मिक गरिमा का अनुभव करते हुए माँ के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।