Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / कृषि अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण— AI आधारित कृषि प्रशासन से सुशासन, पारदर्शिता और किसान सेवाओं को मिलेगा नया आयाम

कृषि अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण— AI आधारित कृषि प्रशासन से सुशासन, पारदर्शिता और किसान सेवाओं को मिलेगा नया आयाम
Dinesh Bhatt August 21, 2026 07:42 PM IST

 

जयपुर, 21 अगस्त। राजस्थान में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों से जोड़ते हुए कृषि विभाग द्वारा Artificial Intelligence (AI) आधारित स्मार्ट एवं डेटा-ड्रिवन कृषि प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों को Wadhwani Institute for Artificial Intelligence (Wadhwani AI) के विशेषज्ञों द्वारा कृषि आयुक्तालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग एवं संभावनाओं पर आयुक्त कृषि श्री नरेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में  प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
 
आयुक्त कृषि ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि अधिकारियों को AI की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ विभागीय कार्यों, योजना निर्माण, निगरानी, निर्णय प्रक्रिया एवं किसान सेवाओं में इसके प्रभावी उपयोग की संभावनाओं को समझना है।
 
 AI को कृषि प्रशासन का अभिन्न हिस्सा बनाने की तैयारी—
 
श्री नरेश कुमार गोयल ने कहा कि राजस्थान कृषि विभाग द्वारा AI को केवल प्रशिक्षण अथवा प्रयोग तक सीमित न रखते हुए इसे कृषि प्रशासन एवं सेवा वितरण की व्यापक व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में Agriculture में Chief Executive Officer (CEO), AI in Agriculture जैसी संस्थागत व्यवस्था विकसित करने की प्रक्रिया में है, जिससे कृषि क्षेत्र में AI से संबंधित नवाचारों, परियोजनाओं एवं तकनीकी समाधानों को एक समन्वित दिशा दी जा सके।
 
इससे कृषि क्षेत्र में AI आधारित समाधानों के विकास, परीक्षण, उपयोग एवं विस्तार के लिए एक मजबूत institutional framework तैयार करने में सहायता मिलेगी।
 
RAJAIIMS से AI आधारित कृषि नवाचार को मिलेगा प्लेटफॉर्म—
 
राजस्थान में RAJAIIMS के माध्यम से भी Artificial Intelligence, Machine Learning एवं Data Analytics आधारित समाधानों को कृषि क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य कृषि से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में innovative technology solutions को बढ़ावा देना तथा विशेषज्ञों, तकनीकी संस्थानों एवं विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
 
AI के माध्यम से कृषि संबंधी विशाल मात्रा में उपलब्ध डेटा का विश्लेषण कर फसल, मौसम, कीट-रोग, कृषि उत्पादन, किसान सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित बेहतर पूर्वानुमान एवं निर्णय सहायता प्रणाली विकसित की जा सकती है।
 
Raj Kisan Portal को बनाया जाएगा और अधिक स्मार्ट—
उन्होंने कहा कि राजस्थान में किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने वाले Raj Kisan Portal को भी भविष्य में AI आधारित तकनीकों से और अधिक सक्षम बनाने की व्यापक संभावनाएं हैं। AI एवं Data Analytics के माध्यम से किसानों को उनकी आवश्यकता एवं प्रोफाइल के अनुरूप योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने, applications एवं service delivery की निगरानी तथा संभावित समस्याओं की पहचान में सहायता मिल सकती है।
 
इससे One-to-One Farmer Service Delivery की दिशा में आगे बढ़ने तथा किसान को उसकी आवश्यकता के अनुसार समयबद्ध एवं लक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
 
सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगा बल—
AI आधारित कृषि प्रशासन से निर्णय प्रक्रिया अधिक डेटा आधारित, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनने की उम्मीद है। योजनाओं के क्रियान्वयन की real-time monitoring, लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच का विश्लेषण, कार्यों में संभावित अनियमितताओं की पहचान तथा resources के बेहतर utilization में AI महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
 
इसके साथ ही AI आधारित analytical tools अधिकारियों को बड़े datasets का तेजी से विश्लेषण कर evidence-based decision making में सहायता करेंगे। इससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ने के साथ-साथ किसानों तक योजनाओं एवं सेवाओं की delivery को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
 
किसान होंगे AI आधारित कृषि व्यवस्था के केंद्र में—
कृषि विभाग का उद्देश्य AI का उपयोग केवल administrative efficiency तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि किसान को इस पूरी technology-driven transformation का केंद्र बनाना है।
 
AI आधारित solutions के माध्यम से किसानों को फसल एवं मौसम संबंधी सलाह, pest and disease identification, कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक त्वरित एवं लक्षित तरीके से उपलब्ध कराने की संभावनाएं विकसित की जा रही हैं।
 
राजस्थान की कृषि व्यवस्था को Future Ready बनाने की पहल—
कृषि अधिकारियों को AI का प्रशिक्षण, AI in Agriculture के लिए institutional framework विकसित करने की प्रक्रिया, RAJAIIMS तथा Raj Kisan Portal जैसे digital platforms को AI एवं data-driven technologies से जोड़ने के प्रयास राजस्थान में कृषि प्रशासन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
 
इन पहलों से राजस्थान में Technology + Data + AI + Good Governance का एक प्रभावी ecosystem विकसित होने की उम्मीद है, जो न केवल विभागीय कार्यों की दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाएगा, बल्कि किसानों को अधिक स्मार्ट, त्वरित और जरूरत-आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने में भी सहायक होगा।
 
राजस्थान का लक्ष्य है कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए कृषि प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, कुशल और किसान-केंद्रित बनाया जाए तथा राज्य को AI-enabled agriculture के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में स्थापित किया जाए।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS