Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / पशुपालन मंत्री ने जारी किया दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड -दो साल बेमिसाल विकास पुस्तिका का किया विमोचन

पशुपालन मंत्री ने जारी किया दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड -दो साल बेमिसाल विकास पुस्तिका का किया विमोचन
Dinesh Bhatt May 23, 2026 11:25 PM IST
जयपुर, 23 मई। पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान विगत दो वर्षों में क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने पेश किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी उपलब्धियों पर आधारित विशेष 'दो साल बेमिसाल विकास पुस्तिका' का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों और भारी संख्या में क्षेत्र की जनता ने भाग लिया।
 
विकास और सुशासन के दो वर्ष कार्यक्रम में मंत्री श्री कुमावत ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दो साल सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुनियादी ढांचे, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव वाले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड इस बात का प्रमाण है कि हमने जो वादे चुनाव के समय किए थे, उन्हें धरातल पर उतारने के लिए दिन-रात काम किया है। मंत्री श्री कुमावत ने अतिथियों के साथ मंच से 'विकास कार्यों की पुस्तिका' का विमोचन किया। इस पुस्तिका में क्षेत्र में स्वीकृत हुईं सड़कों, पेयजल योजनाओं, गोशालाओं के अनुदान, मंदिरों के जीर्णोद्धार और दुग्ध उत्पादकों के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है।
 
मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि सुमेरपुर की जनता ने दो वर्ष पूर्व जो जिम्मेदारी सौंपी थी, आज उसका पूरा हिसाब लेकर आपके बीच खड़ा हूँ। हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर काम कर रही है। पशुपालन, गोपालन और देवस्थान जैसे विभागों का जिम्मा सौंपकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जो भरोसा जताया, उसे सुमेरपुर और पूरे राजस्थान की सेवा में समर्पित कर दिया है।
 
गोवंश और पशुपालकों की समृद्धि—
श्री कुमावत ने कहा कि हमारी सरकार ने लम्पी बीमारी के बाद पशुपालकों को संबल दिया है। दुग्ध उत्पादकों को समय पर बोनस और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट जारी किया गया है। सुमेरपुर में आधुनिक नस्ल सुधार केंद्र और नए पशु चिकित्सालयों की सौगात दी गई है।
 
देवस्थान और संस्कृति का संरक्षण—
श्री कुमावत ने कहा कि देवस्थान मंत्री के रूप में संकल्प है कि हमारे आस्था के केंद्र भव्य और सुविधायुक्त बनें। क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार और 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना' के तहत रिकॉर्ड बुजुर्गों को यात्रा करवाने का काम हमारी सरकार ने किया है।
 
बुनियादी ढांचा और पानी की समस्या का समाधान—
मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि सुमेरपुर के ग्रामीण अंचलों में सड़कों का जाल बिछाया गया है। पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों को गति दी गई है और टेल तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। यह विकास पुस्तिका मेरा नहीं, बल्कि आमजन की सजगता और सहयोग का परिणाम है। आने वाले समय में सुमेरपुर विकास के मामले में पूरे राजस्थान में आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनेगा। कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री श्री कुमावत ने मौके पर ही लोगों के अभाव-अभियोग सुने और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान हिंदू नववर्ष पर प्रकाशित कैलेंडर का भी वितरण किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS