Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास घूघरा घाटी भैरूजी मंदिर क्षेत्र में मिली महिला शौचालय की सौगात

पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास- श्री देवनानी  विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास  घूघरा घाटी भैरूजी मंदिर क्षेत्र में मिली महिला शौचालय की सौगात
Dinesh Bhatt June 21, 2026 11:36 AM IST

जयपुर, 20 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर पर्यटन नगरी के रूप में तेजी से उभर रहा है। अजमेर में प्रवेश के साथ ही भव्य प्रवेश द्वारलइब्रेरीलैपर्ड सफारीसाइंस पार्कआईटी पार्क एवं अन्य सुविधाएं अजमेर को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को वार्ड संख्या 63 के लोहाखान खुर्रे वाली गली स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर वाली गली में सीढ़ियों के निर्माण कार्य तथा वार्ड संख्या 62 के घूघरा घाटी स्थित भैरूजी मंदिर के पास महिला शौचालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। शहर का विकास अब महानगरों की तर्ज पर तेज गति से हो रहा है और आमजन की आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। महिलाओं के लिए स्वच्छसुरक्षित एवं सम्मानजनक शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में पिंक टॉयलेट विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था न केवल उनकी गरिमा और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय हैबल्कि यह संवेदनशील प्रशासन और उत्तरदायी शासन की पहचान भी है। राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा के माध्यम से इस आवश्यकता को प्राथमिकता देना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि इन सुविधाओं की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए।

उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शहर में साइंस पार्कप्लैनेटेरियमपर्यावरण पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए लेपर्ड सफारी तथा वरुण सागर के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत वरुण देव की प्रतिमा स्थापना जैसे कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईटी पार्क की स्थापना की जा रही है।   

श्री देवनानी ने अजमेर में हो रहे समग्र विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर अब हर क्षेत्र में करवट ले रहा है। सड़कों के निर्माण एवं कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार हुआ है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में गांधी भवन में बहुमंजिला आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संरक्षण एवं स्वाभिमान की दृष्टि से औपनिवेशिक काल से जुड़े नामों में परिवर्तन कर फॉयसागर का नाम वरुण सागर किया गया है तथा अन्य स्थलों का भी भारतीय संस्कृति के अनुरूप नामकरण किया जा रहा है। पर्यटन विकास के तहत पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए लेपर्ड सफारी का विकास किया जा रहा है तथा तारागढ़ के विकास पर भी लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से कार्य प्रगति पर है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS