उदयपुर ,06 नवम्बर 2022 : उदयपुर में अर्से बाद दीपावली स्नेह मिलन समारोह के बहाने स्थानीय काँग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक मंच पर आना चर्चा का विषय बन गया। इसे मेवाड़ में खेमों में बंटी काँग्रेस को एकजुट करने की कवायद को लेकर भी देखा जा रहा है। दीपावली मिलन के बहाने मेवाड़ के बड़े काँग्रेसी नेता,राज्यमंत्री,विधायक, पार्षद, छात्र नेता और कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ देखी गयी। उदयपुर के कांग्रेस जनों का दीपावली मिलन कार्यक्रम उपाध्याय फार्म हाउस में आयोजित किया गया। इस समारोह में भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय संयोजक अरमान जैन(अजय) का जन्मदिवस भी मनाया गया।
काँग्रेस के दिग्गज नेता पहली बार दिखे एक साथ
इस आयोजन में विप्र कल्याण बोर्ड के चेयरमैन (राज्यमंत्री) महेश शर्मा , वल्लभनगर विधायक श्रीमती प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, दरियाव सिंह चुंडावत, शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ,पूर्व विधायक उदयपुर शहर त्रिलोक पूर्बिया, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश श्रीमाली ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह कांग्रेस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, कल्याण सिंह राव,भरत आमेटा,गोवर्धन सिंह चौहान,गोपाल सिंह चौहान,बाबूलाल जैन नि.प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ ,हिदायत तुल्ला, मदन बाबरवल, रेखा डांगी,नेहा कुमावत,गौरव प्रताप सिंह,कालू गुर्जर,दीपक चोधरी, विनोद जैन,गिरीश भारती,अजय पोरवाल,संजय मनवानी, शिप्रा उपाध्याय,SC जिला अध्यक्ष गणेश मेघवाल,ST जिला अध्यक्ष ओम गमेती, सेवा दल अध्यक्ष कोशल आमेटा,सरपंच मदन पंडित, शांता प्रिंस, नजमा फ़रोश,यशोदा वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा भार्गव, प्रदेश सचिव डिंपल सिधल,रोहित पालिवाल, बबलू टाँक,सिधारथ सोनी, अभिजीत खिंची,अमित श्रीवास्तव,राकेश खोखावत,विकास कछावा, महेश धनवात,सत्यनारायण टाँक,गणेश शर्मा,शारदा रोत,शांता प्रिंस,रेणु चोबिसा,शिवराज शिह चौहान,मोबिन हूसेन,कृष्णपाल चौहान,प्रदीप पानेरी,राजकुमार अहारी,डूंगरपुर जिला अध्यक्ष अभिलाष बागड़िया, बाँसवाड़ा जिला अध्यक्ष प्रकाश मयड़ा,प्रखर त्रिपाठी,पार्षद नगर निगम, नगर विकास न्यास, जिला कलेक्ट्री अधिकारी कर्मचारी गण एवं युवा कांग्रेस, NSUI के कार्यकर्ता,महिला कांग्रेस एवं सभी अग्रिम संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे और एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाए दीं।
कार्यक्रम को लेकर सुगबुगाहट रही कि इस बार मेवाड़ में काँग्रेस के नेता एकजूट होकर आगामी चुनावों में बड़ा फेरबदल करने को आतुर है।