Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / भण्डारों द्वारा प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्रों के माध्यम से मरीजो को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध होगी

भण्डारों द्वारा प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्रों के माध्यम से मरीजो को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध होगी
Dinesh Bhatt August 17, 2026 09:20 PM IST

जयपुर, 17 अगस्त। शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार सहकारिता डॉ. समित शर्मा सोमवार को सचिवालय स्थित कान्फ्रेंस हॉल में राजस्थान उपभोक्ता सहकारी संघ लि., सहकारी उपभोक्ता भण्डारों की वीडियों कान्फ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे।

शासन सचिव ने बताया कि केपीआई के आधार पर ए प्लस श्रेणी में प्रथम स्थान पर बीकानेर भण्डार द्वितीय स्थान पर उदयपुर भण्डार रहे। भण्डारों पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र खोलने एवं उन पर जैनरिक दवाओं के विक्रय के संबंध में जोर दिया गया एवं साथ ही केपीआई के आधार बिन्दु की जानकारी दी गई। दवाओं के विक्रय हेतु समय पर लाईसेंस, तथा समस्त विक्रय केन्द्रों पर पर्याप्त स्टॉक एवं निर्बाध सप्लाई के निर्देश दिए गए।

इस संबंध में सभी चिकित्सा अधिकारियों का सहयोग लिया जाये। क्रोनिक दवाएं लेने वाले मरीजो को इस योजना से जोड़ा जाये। आरजीएचएस योजना के तहत बकाया राशि के बारे में वित्त विभाग से भुगतान हेतु प्रयास किये जायेगें साथ की क्वलिटी एश्योरेंन्स लिया जावे तथा मरीजों को समझाना पडेगा कि प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र में सस्ती एवं गुणवत्तायुक्त औषधियां उपलब्ध है। पीएमओ स्तर के चिकित्साधिकारी से सम्पर्क किया जावे तथा औषधियों की समय पर उपलब्धता पर विशेष दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS