जयपुर, 19 मई। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री दिनेश कुमार ने मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, निदेशालय विशेष योग्यजन, अनुजा निगम एवं बाल अधिकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट घोषणाओं सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली।
श्री कुमार ने सचिवालय स्थित अपने कक्ष में बैठक लेते हुए वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 की मुख्यमंत्री बजट घोषणा, स्कैमेटिक बजट, एसएनए-स्पर्श, भारत सरकार से प्राप्त होने वाली राशि, राजकाज पर लंबित पत्रावलियाँ, लंबित विधानसभा प्रश्न, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति, भूमि आंवटन संबंधित मुद्दे सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सभी विभागों की प्रगति संतोषजनक है। लंबित प्रकरणों का प्रभावी कार्ययोजना बनाकर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा बैठक रखने के भी निर्देश दिए।
बैठक में आयुक्त विशेष योग्यजन निदेशालय श्री इकबाल खान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशक श्री ललित कुमार, वित्तीय सलाहकार श्रीमती अंजू सिंह, अनुजा निगम से श्री वीरेंद्र सिंह, अतिरिक्त निदेशक श्री सूंडाराम मीणा, विशेषाधिकारी डॉ. अनुज सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।