Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / आरजीएचएस में दो साल में करीब 7200 करोड़ का भुगतान अस्पतालों एवं फार्मेसी का बकाया भुगतान चरणबद्ध रूप से करने के प्रयास अधिकांश अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवांए जारी, अप्रेल माह में 4 लाख टीआईडी हुई जनरेट

आरजीएचएस में दो साल में करीब 7200 करोड़ का भुगतान  अस्पतालों एवं फार्मेसी का बकाया भुगतान चरणबद्ध रूप से करने के प्रयास अधिकांश अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवांए जारी, अप्रेल माह में 4 लाख टीआईडी हुई जनरेट
Aayushman Bhatt May 06, 2026 09:41 AM IST
जयपुर,05 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) को लगातार सुदृढ़ बनाया जा रहा है। योजना में भुगतान व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, नियमित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि विगत करीब दो वर्ष में योजना के तहत अस्पतालों एवं फार्मेसी स्टोर्स को करीब 7200 करोड़ का भुगतान किया गया है। अप्रेल माह में योजना के तहत लगभग 300 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है तथा मई माह में करीब 150 करोड़ की राशि जारी की गई है। बकाया भुगतान भी चरणबद्ध रूप से शीघ्र किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।    
 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आरजीएचएस योजना के सुचारू संचालन की दिशा में निरंतर सुधारात्मक कदम उठा रहा है। विभाग का प्रयास है कि योजना के तहत अस्पताल एवं फार्मेसी स्टोर का भुगतान समय पर हो और बिना किसी अनियमितता के पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ मिले। वर्तमान सरकार के कार्यकाल अस्पतालों को 4000 करोड़ रुपये तथा फार्मेसियों को 3,200 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। 
 
हर वर्ष व्यय में वृद्धि से मिल रहा रोगियों को बड़ा लाभ—
 
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि आरजीएचएस के अंतर्गत अस्पतालों एवं फार्मेसियों को भुगतान निरंतर और नियमित रूप से किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 2 हजार 900 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। वर्ष 2021-22 में इस योजना में कुल भुगतान 364 करोड़ रुपये था, जो बढ़ते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3,470 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। योजना के तहत व्यय में हो रही निरंतर वृद्धि राज्य सरकार की कर्मचारी कल्याण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 
 
श्री खींवसर ने बताया कि अस्पतालों एवं फार्मेसियों को विभिन्न वित्तीय वर्षों में लगभग प्रत्येक माह भुगतान किया गया है। आरजीएचएस के अंतर्गत भुगतान प्रक्रिया सतत रूप से संचालित है।  उन्होंने बताया कि अप्रेल माह में करीब 300 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है तथा मई माह में करीब 150 करोड़ की राशि जारी की गई है। बकाया भुगतान भी शीघ्र करने के प्रयास जारी हैं। 
 
अधिकांश अस्पतालों में मिल रहा उपचार—
 
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि अधिकांश अस्पताल योजना के तहत उपचार उपलब्ध करवा रहे हैं। अप्रेल माह में करीब 4 लाख टीआईडी योजना के तहत जनरेट की गई । राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरजीलाल अटल ने बताया कि 4 मई को भी करीब 14 हजार टीआईडी अस्पतालों द्वारा जनरेट की गई है। इसी प्रकार करीब 15 हजार टीआईडी फार्मेसी स्टोर द्वारा जनरेट की गई। 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS