Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / सिरोही जिले के शिवगंज में शहरी सेवा शिविर में 6 नवीन इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाई, पात्र लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र वितरित किए

सिरोही जिले के शिवगंज में शहरी सेवा शिविर में 6 नवीन इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाई, पात्र लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र वितरित किए
Dinesh Bhatt June 17, 2026 10:48 PM IST
जयपुर, 17 जून। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी एवं सांसद श्री लुम्बाराम चौधरी ने सिरोही जिले के शिवगंज में शहरी सेवा शिविर में 6 नवीन इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया एवं लाभार्थियों को पट्टा एवं पीएम निधि चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति के प्रमाण पत्र वितरण किए।
     
श्री देवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में सरकार आमजन के जीवन को सुगम, सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुशासन और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याण एवं विकास के इस संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। श्री देवासी ने क्रांति एवं आर्य समाज चौराहा नवीनीकरण के लिए 15 लाख की घोषणा की है।
    
श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ईंधन की खपत को कम करने के उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई स्वच्छता के मध्यनजर बुधवार को नवीन इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो घर-घर कचरा संग्रहण करेंगे। उन्होंने आमजन को आव्हान किया कि 15 जुलाई तक लगने वाले शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों में जाकर अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करावे और योजना का लाभ उठावें।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS