Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Rajasthan / आरएसएमएमएल के निदेशक मंडल की 424वीं बैठक— खनन परियोजनाओं की प्रगति, निवेश प्रस्तावों एवं प्रशासनिक विषयों पर हुई विस्तृत समीक्षा, आरएसएमएमएल के कार्यों में गति लाकर राज्य के खनिज संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें —मुख्य सचिव

आरएसएमएमएल के निदेशक मंडल की 424वीं बैठक—  खनन परियोजनाओं की प्रगति, निवेश प्रस्तावों एवं प्रशासनिक विषयों पर हुई विस्तृत समीक्षा,  आरएसएमएमएल के कार्यों में गति लाकर राज्य के खनिज संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें —मुख्य सचिव
Dinesh Bhatt July 24, 2026 10:08 AM IST

जयपुर, 23 जुलाई। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में आरएसएमएमएल के निदेशक मंडल की 424वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में कंपनी की विभिन्न खनन परियोजनाओं, निवेश प्रस्तावों, प्रशासनिक मामलों तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के खनिज संसाधनों का अधिकतम एवं वैज्ञानिक उपयोग सुनिश्चित करते हुए खनन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णयों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में निदेशक मंडल ने पिछली (423वीं) बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करने के साथ ही पूर्व में लिए गए निर्णयों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बोर्ड के निर्णयों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

बैठक में खान एवं पैट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अपर्णा अरोड़ा, वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया एवं आरएसएमएमएल के प्रबंध निदेशक श्री पी रमेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS