YouTube ने बिहार के अररिया से भाजपा उम्मीदवार की ऑडियो क्लिप हटाई !
YouTube ने बिहार के अररिया से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह के बयान के ऑडियो क्लिप अपने प्लेटफार्म से हटाया।चुनाव आयोग के कहने पर YouTube में ये कार्यवाही की है।
दरसअल चुनाव आयोग ने गूगल को पत्र लिखकर कहा था कि प्रदीप कुमार सिंह का बयान दो संप्रदायों के बीच तनाव पैदा करने वाला है इस लिए इस बयान को youtube से हटाया जाए। पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह को एक कार्यकर्ता को “15 से 20 मोटरसाइकिल लेने” का निर्देश देते हुए सुना गया है।
फिर उन्हें यह कहते हुए सुना जाता है कि उन्हें हिंदू धर्म को बचाना है और वे अररिया को दूसरा पाकिस्तान नहीं बनने दे सकते। “हम देश को टूटने नहीं देंगे। आप यादव वोट देखिए, ”सिंह ऑडियो क्लिप में कहते हैं।