कोटा में फँसे UP के बच्चों को लाने योगी सरकार ने भेजी 200 बसें !
कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाए गए लॉक डाउन में उत्तर प्रदेश के जो छात्र राजस्थान के कोटा में फसे हुए है ,उन्हें लाने के लिए योगी सरकार ने बसों का इंतज़ाम कर कोटा के लिए रवाना कर दिया है।
आगरा से शुक्रवार को 200 बसें रवाना की गई हैं। कोटा में हर साल बड़ी संख्या में छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा व मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने के लिए कोटा आते हैं।
लॉकडाउन होने के कारण बिहार, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों के छात्र राजस्थान के कोटा में फंसे हुए हैं। उनके पास अपने गुजारे के पैसे भी खत्म हो चुके हैं।छात्र लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे थे कि उन्हें उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
सूत्रों के अनुसार एक बस में 25 से 30 बच्चे बैठेंगे और साथ में दो पुलिसकर्मी भी उनके साथ होंगे जो आगरा से हर बस के साथ भेजे गए हैं। एसपी के मुताबिक पुलिसवालों को मास्क और सैनिटाइजर साथ में दिए गये हैं।