पर्यटन स्थलों की सड़कें है टूटी,दूध तलाई रोड पर बहती है नालियाँ सड़क पर !
उदयपुर का मुख्य आधार है पर्यटन और उदयपुर के पर्यटन स्थलों की सड़के ही इस कदर टूटी हुई है कि वहाँ टूटी सड़को के कारण जाम लग रहा है। शहर के मुख्य पर्यटन स्थल पीछोला और दूध तलाई जाने वाली सड़क पाला गणेश से माणिक्य लाल वर्मा तक और दूध तलाई पाल तक इस कदर टूटी पड़ी है कि पर्यटक कहते है कि इन उदयपुर की सड़कों को हुआ क्या है ? शहर में काम होने की वजह से सड़कों का टुटना तो ठीक था लेकिन दूध तलाई जैसी जगह पर सड़कों पर जहाँ कोई काम नहीं चल रहा है ,सड़को का बदहाल होना समझ से परे है।
दूध तलाई मार्ग पर पाला गणेश के आगे नालियों का पानी बहकर सड़क पर आ रहा है। इसी सड़क की ज्यादातर लाइट्स काम नहीं कर रही है। दूध तलाई के चारों और की अधिकांश लाइट्स बंद पड़ी है।
चूँकि यहाँ कोई सीवर लाइन नहीं पड रही इसलिए सडक को तो सुधारा जा सकता था लेकिन उदयपुर नगर निगम समेत जिम्मेदार स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही ने उदयपुर का नाम पर्यटकों के सामने खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।