Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / वीडियो : नगर निगम में गायें करती है घास काटने का काम,बदहाल पार्क और कामचोर प्रशासन !

clean-udaipur वीडियो : नगर निगम में गायें करती है घास काटने का काम,बदहाल पार्क और कामचोर प्रशासन !
News Agency India October 02, 2019 10:28 AM IST

वीडियो : नगर निगम में गायें करती है घास काटने का काम,बदहाल पार्क और कामचोर प्रशासन !

उदयपुर एक्सक्लूसिव : उदयपुर नगर निगम के गार्डन में एक बारगी अगर आप चले गए तो 10 मिनट में आपका लौटना तय है।उदयपुर नगर निगम के गार्डन में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है और कोई धनी धोरी नहीं है नेहरू उध्यान का ! यहाँ घास काटने का काम गायें करती है और आवारा मवेशियों सहित सूअर यहाँ सैर करते पाए जाते है। उदयपुर नगर निगम के गार्डन का प्रवेश द्वार ही क्षतिग्रस्त है और वही अन्य गेट भी टूटे है।

उदयपुर नगर निगम को पार्क की सुंदरता का कोई ख्याल नहीं है और घास कटवाए महीने हो गए है। बैठने के लिए पड़ी कई (लगभग सारी की सारी ) बेंच टूटी पड़ी है और पार्क की लाइट्स टूटी पड़ी है और जो साबित बची पड़ी है उनमे से कई चालू तक नहीं है। उदयपुर नगर निगम के गार्डन के पोंड में काई युक्त दुर्गध वाला पानी बदबू मारता रहता है। गार्डन में डस्ट बिन और कचरा जगह जगह बिखरे पड़ा रहता है। पिछ्ले पाँच सालो में नगर निगम उदयपुर एक भी नया पौधा अपने खुद के गार्डन में नहीं लगवा पायी है।

उध्यान विभाग के कर्मचारियों पर लाखों रूपये वेतन प्रति माह खर्च करने के बावजूद निगम का खुद का गार्डन खस्ताहाल है।बारिश के बाद नालियो का पानी गार्डन में भर जाता है और कई दिनों तक भरा रहता है ,इसमें लार्वा पनपते रहते है और प्रशासन जान बुझ कर अनजान बना रहता है। उदयपुर नगर निगम का पार्क समाजकंटको,नशेड़ियों और देह व्यापार का अड्डा बन गया है उदयपुर नगर निगम का गार्डन !

ऐसा नहीं है कि उदयपुर नगर निगम के अफसरों को गार्डन की अव्यवस्थाओ के बारे में पता नहीं है ! लेकिन काम कोई करना नहीं चाहता है। सब अपनी ड्यूटी बजाना चाहते है और जेब भरने में लगे है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS