Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / प्रशासन शहरों के संग’ अभियान हेतु उदयपुर में कोटा एवं उदयपुर संभाग की कार्यशाला आयोजित

clean-udaipur प्रशासन शहरों के संग’ अभियान हेतु उदयपुर में कोटा एवं उदयपुर संभाग की कार्यशाला आयोजित
News Agency India July 02, 2021 12:38 AM IST

प्रशासन शहरों के संग अभियान हेतु उदयपुर में कोटा एवं उदयपुर संभाग की कार्यशाला आयोजित

जयपुर, 17 जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान को फिर से चलाया जा रहा है। इस बार अभियान में नवाचारों के साथ विभिन्न एक्ट व नए प्रावधानों का समावेश कर आमजन को राहत प्रदान प्रदान करते हुए आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। यह बात स्वायत्त शासन, नगरीय विकास, आवासन, विधि एवं ससंदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने शनिवार को उदयपुर में आयोजित कोटा एवं उदयपुर संभाग के नगर निकायों की कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।

मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए इस अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। पूर्व में भी मुख्यमंत्री ने इस प्रकार का अभियान चलाकर शहर की जनता को राहत प्रदान कर कई आयाम स्थापित किए। उन्होंने कहा कि ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान जन सेवा का शाश्वत अनुष्ठान है।

अभी से तैयारी में जुट जाएं

धारीवाल ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को अभियान की तैयारी में अभी से ही जुटने के निर्देश देते हुए कहा कि आज तक राज्य सरकार की ओर से जितने भी परिपत्र और आदेश निकले हैं, उनका अध्ययन करें। जनता की छोटी-छोटी समस्याएं निपटाना तो रोज का काम है, लेकिन अभियान के दौरान ऎसी समस्याओं का समाधान तलाशना है जो लंबे समय से चली आ रही है।

ईमानदार को डरने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनता के चेहरे पर मुस्कान और स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है। श्री धारीवाल ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि नियम-कानून और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत साफ नीयत से काम करने में डरने की कोई बात नहीं है। राज्य सरकार हर ईमानदार आदमी के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। बांसवाड़ा नगर परिषद के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी द्वारा किए गए सवाल के जवाब में धारीवाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान यदि कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव दिए।

10 लाख पट्टे देने का लक्ष्य

मंत्री धारीवाल ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2012-13 में ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान में पांच लाख पट्टे बांटे गए और हजारों लोगाें की समस्याएं सुलझाई गई। इस बार सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि 10 लाख पट्टे बंटने चाहिए और मैंने सीएम को आश्वस्त किया है कि निश्चित तौर पर यह काम करके दिखाएंगे। इस तरह के अभियान से आमजन की समस्याओं के निराकरण के साथ स्थानीय निकायों में आर्थिक मजबूती भी आती है।

इस बार यह होगा नया

मंत्री धारीवाल ने कहा कि इस बार अभियान में कई नए बिंदु भी शामिल किए गए हैं। इनमें स्वच्छता के प्रति जन जागरुकता, खुले में शौच मुक्त, सामुदायिक शौचालयों के लिए जमीन आवंटित करना, आजीविका मिशन, कौशल प्रशिक्षण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब हमारी सरकार थी तब हमने एक सर्कुलर निकाला था, जिसके मुताबिक राज्य में निकायों की ऎसी संपत्ति जो लंबे समय से किराए पर चल रही है, उसे एक निश्चित रकम लेकर उसका स्वामित्व उसी व्यक्ति को सौंप दिया जाए। अब हम इसे वापस शुरू करना चाहते हैं। कीमत सरकार तय कर देगी। किरायानामा देखकर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर यह प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं।

जनता के लिए बायलॉज में किया सुधार

धारीवाल ने कहा कि पिछले अनुभवों से हमने यह सीखा है कि छोटी-छोटी समस्याओं के कारण लोगों के काम अटके पडे़ थे, लेकिन अब बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन करके जनता को राहत प्रदान करने जा रहे हैं।

हर जिले की समस्या को समझना है

उन्होंने कहा कि हर जिले की अलग-अलग समस्याएं होती हैं और इस कार्यशाला को आयोजित करने का मुख्य मकसद ही यही है। उदयपुर के बाद बीकानेर, जोधपुर, अजमेर सहित सभी संभागों में इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन कर हर जिले की समस्याओं को समझेंगे और उनका निराकरण करेंगे।

कोरोना महामारी में निभाई अहम भूमिका

धारीवाल ने कहा कि नगरीय निकाय के कार्मिकों ने अहम भूमिका निभाते हुए कोरोना काल में मरीजों के परिजनों का फर्ज निभाया है। अस्पताल से लेकर श्मशान तक शवों को पहुंचाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाकर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। वास्तव में नगर निकाय के कार्मिक धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने इस महामारी के दौर में पूर्ण कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए पुण्य का कार्य किया है।

टीम उदयपुर को बधाई

मंत्री शांति धारीवाल ने स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में पूरे देश में पांचवें स्थान पर आने पर बधाई देते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसके लिए मैं उदयपुर कलक्टर चेतन देवड़ा और उदयपुर स्मार्ट सिटी के काम में जुटी पूरी टीम व उदयपुरवासियों को बधाई देता हूं।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS