Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / विंग कमाण्डर अभिनंदन वर्थमान का ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद का वीडियो !

clean-udaipur विंग कमाण्डर अभिनंदन वर्थमान का ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद का वीडियो !
News Agency India May 05, 2019 06:15 AM IST

विंग कमाण्डर अभिनंदन वर्थमान का ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद का वीडियो !

विंग कमाण्डर अभिनंदन वर्थमान ने जिस तरह पाकिस्तान में जाकर दृढ़ वीरता और साहस का परिचय दिया उसका डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।
वर्थमान उन छह मिग -21 पायलटों में से थे जो पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को रोकने के लिए सुखोई -30 एमकेआई, मिराज -2000 और मिग -29 के अलावा अन्य एयरबेस से तैनात किए गए श्रीनगर से आए थे।
विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को पाकिस्तान की एयर मिसाइल डिफेन्स सिस्टम भी डरा नहीं पाया और उन्होंने 30 साल पुराने विमान से आधुनिक सुपरसोनिक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को अपने आत्मविश्वास से उड़ा दिया |

सोशल मीडिया से में पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में कथित रूप से पकड़े गए पायलटों में से एक की पहचान विंग कमांडर अभिनंदन के रूप में की गई थी। वीडियो में जो प्रतियां अभी भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं उसमे वह व्यक्ति एक खूनी चेहरे के साथ खुद को विंग कमांडर अभिनंदन के रूप में पहचानता है जिसकी सेवा संख्या 27981 है और कहते है "मैं एक उड़ता पायलट हूं और मेरा धर्म हिंदू है" । उन्होंने कहा, "इतना ही बताने के लिए मैं अधिकृत हूं। ("My name is wing commander Abhinandan..My service number is 27981. .. I am a flying pilot.My religion is Hindu"
"Sorry sir, That's all I'm supposed to tell you."

जिस सधे आत्म विश्वास से विंग कमांडर अभिनंदन सवालो का जवाब दे रहे थे लगता नहीं था कि उनके मन कही भी कोई भी डर हो | वो ये भी जानते थे कि अब शायद वापस स्वदेश जाना मुमकिन न हो और तभी उन्होंने अगर शब्द का एक सवाल के जवाब में प्रयोग किया था | लेकिन लेशमात्र भय नहीं था चेहरे पर | भीड़ द्वारा दुर्दान्त तरीके से सताए जाने और मुँह पर चोट लग जानें के बाद भी वो हँस कर जवाब दे रहे थे | साथ ही एक सधे हुए अफसर की तरह उन्होंने उन सवालों के जवाब नहीं दिये जो एक सैनिक को नहीं देने होते है जब वो शत्रु सीमा मे पकड़े जाते है |

अभिनंदन सर को इस तरह बोलते देख हर किसी भारतीय का मन गदगद हो चुका था और अब उनके मुँह से जय हिंद ,भारत माता की जय सुन कर आर्मी ही नहीं वरन हर भारतीय का सीना फ़क़्र से चौड़ा हो जाता है । अभिनन्दन वीडियो मे स्वस्थ लग रहे है और ख़ुशी के साथ अपने सहयोगियों के साथ सेल्फ़ी खिचवा रहे है। न्यूज़एजेंसीइंडिया.कॉम विंग कमाण्डर अभिनन्दन सर को सलाम करतीहै ।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS