पाक विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन को वीर चक्र !
विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान, जिन्होंने फरवरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक पाकिस्तानी एफ -16 को उडा दिया था। पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एफ-16 विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को वीर चक्र से नवाजा जा सकता है और भारत में वीर चक्र तीसरा सर्वोच्च युद्धकालीन सैन्य पुरस्कार है।पहले नंबर पर परमवीर चक्र और दूसरे पर महावीर चक्र हैं।मोदी सरकार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बहादुर पायलट के लिए इसका ऐलान कर सकती है।
वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "वीरता पुरस्कार विजेताओं की अंतिम सूची 14 अगस्त को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से प्राप्त होगी। राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक रूप से अनुमोदित की गई सूची के बाद ही हम आम जनता को पुरस्कारों के नामों का खुलासा कर सकते हैं।"
अप्रैल में न्यूज एजेंसी ने दावा किया था कि वायुसेना ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक में शामिल रहे मिराज-2000 के पांच और पायलटों को वायुसेना मेडल देने का फैसला किया है। इन पायलटों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर इजराइल में बने स्पाइस 2000 बम बरसाए थे। इस दौरान करीब 300 आतंकी मारे गए थे। कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी आतंकी मसूद अजहर से संगठन ने ली थी। हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।