मुद्दा :अंतराष्ट्रीय बाजार में 30 प्रतिशत दाम गिरने के बाद भी क्यों नही कम हुए भारत में पेट्रोलियम के दाम ?
कोरोना के बाद सऊदी अरब का तेल पर प्राइस वॉर। सऊदी के कीमत युद्ध छेड़ने के बाद झटके में कच्चा तेल 30 पर्सेंट से नीचे चला गया था, लेकिन मंगलवार को इसमें थोड़ी तेजी लौट आई। हालांकि, इस असमंजस की स्थिति में भारत में आज कीमतों के कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। मार्च के शुरुआती 10 दिनों में पेट्रोल के भाव 1 रुपये 60 पैसे नीचे आ गए हैं, जबकि डीजल 1.50 रुपये सस्ता हो गया है।
2020 में अब तक पेट्रोल के दाम 5 रुपये गिर चुके हैं। इतनी गिरावट के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 8-9 महीनों के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। 27 फरवरी से गिरावट जारी है।
पेट्रोल-डीजल के दाम में एक झटके में बड़ी गिरावट नहीं आती, क्योंकि ऑइल मार्केटिंग कंपनियां 15 दिनों के बेंचमार्क रेट्स के हिसाब से दाम तय करती हैं। फ्यूल के दाम ऑइल और करंसी मार्केट में कुछ दिनों तक चलने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर करते हैं।