दिनेश भट्ट
April 03, 2024 04:51 PM IST
दिल्ली शराब घोटाले में क्यों ED ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया, क्या है कहानी ?
दिल्ली शराब घोटाले में छह महीने से जेल में बंद आम आदमी पार्टी नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बीते दिन सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा संजय सिंह को जमानत दिये जाने पर कोई आपत्ति न जताए जाने के बाद मंगलवार को संजय सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत देते हुए ट्रायल कोर्ट की संतुष्टि की शर्तों पर रिहा करने का आदेश दिया।
सूत्र बता रहे ईडी ने संजय सिंह के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी, इसलिए ज़मानत का विरोध नहीं किया गया। चार्जशीट में 2 करोड़ रूपये लेने का आरोप लगाया गया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में वो मूल डॉक्यूमेंट्स पेश किए हैं, जिनके ज़रिए विवेक त्यागी को अरोड़ा ने अपनी कंपनी के 20% शेयर दिए,जबकि त्यागी के पास शराब के कारोबार की कोई अनुभव नहीं था और ये त्यागी, संजय सिंह के पीए थे।
सूत्र बता रहे है कि 2 करोड़ का जो उल्लेख चार्जशीट में किया गया है,उसमें गवाह का बयान है और उसकी लोकेशन पैसों की डिलीवरी के समय संजय सिंह के घर की मिली है ! इसका टेक्नीकल डॉक्यूमेंट भी कोर्ट में जमा कराया गया है। ईडी का चार्जशीट से पता चलता है कि संजय सिंह ने 2020-21 की शराब नीति को भी प्रभावित करने का प्रयास किया था।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk