कुराबड़ के साठपुर में पूरा गांव मलेरिया की चपेट में,उदयपुर में सावधानी की जरुरत !
उदयपुर की कुराबड़ ब्लॉक के साठपुर में पूरा गांव मलेरिया की चपेट में आ गया है और 20 परिवारों में लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए है। एक साथ पूरे गाँव में मलेरिया फैलने पर चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया है लेकिन अभी भी मलेरिया रोकने और इलाज़ के लिए स्थानीय प्रशाशन सहित चिकित्सा विभाग ने कोई खास तैयारी नहीं करी है।
वही अत्यधिक बारिष के बाद समूचे उदयपुर जिले में मलेरिया की मादा एनाफिलीज सहित अन्य कई तरह के मच्चर और कीट तेज़ी से पनप रहे है और मौसमी बीमारियों सहित मलेरिया कभी भी पूरे उदयपुर जिले को अपनी चपेट में ले सकता है। वृद्ध और छोटे बच्चे सबसे ज्यादा इसकी चपेट में आ सकते है क्योंकि इन दोनों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। लोगो से आग्रह है कि वो अपने घरों के आसपास ज्यादा दिन तक कही भी पानी को इकट्ठा नहीं होने दे क्योंकि इसी पानी में मलेरिया के लार्वा पनपते है। साथ ही स्थानीय प्रशाशन को मलेरिया रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की उम्मीद की जाती है जो कि अब तक नहीं उठाये गए है।